Skip to main content

म्यूचुअल फंड की मिड कैप स्कीम्स ने 84% तक का रिटर्न पिछले 8 महीनों में दिया है। आगे भी इसमें तेजी की उम्मीद है



म्यूचुअल फंड में फायदा:बाजार के 23 मार्च के निचले स्तर से इन मिड कैप फंड ने निवेशकों को दिया बेहतर रिटर्न

बाजार के 23 मार्च के निचले स्तर से इन मिड कैप फंड ने निवेशकों को दिया बेहतर रिटर्न|

म्यूचुअल फंड की मिड कैप स्कीम्स ने 84% तक का रिटर्न पिछले 8 महीनों में दिया है। आगे भी इसमें तेजी की उम्मीद है
नवंबर में म्यूचुअल फंड का असेट अंडर मैनेजमेंट बढ़कर 30 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है


जिस तरह से शेयर बाजार 23 मार्च के निचले स्तर से 77% तक बढ़ा है, उसी तरह से म्यूचुअल फंड की मिड कैप स्कीम्स ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। इन स्कीम्स ने 84% तक का रिटर्न पिछले 8 महीनों में दिया है। इस रिटर्न में सबसे टॉप पर आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड रहा है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का सबसे ज्यादा रिटर्न

आंकड़े बताते हैं कि 23 मार्च 2020 से 14 दिसंबर 2020 तक के समय में ICICI प्रूडेंशियल मिड कैप ने 83.98% का फायदा दिया है। हालांकि पिछले साल दिसंबर से इस दिसंबर तक इसने 17% का रिटर्न दिया है। यूटीआई मिड कैप ने 23 मार्च 2020 से 14 दिसंबर तक की अवधि में 82.96% का फायदा दिया है। जबकि देश के सबसे बड़े फंड हाउस SBI मैग्नम मिड कैप ने इसी अवधि में 81% का रिटर्न निवेशकों को दिया है।

एचडीएफसी का रिटर्न

देश के दूसरे सबसे बड़े फंड हाउस HDFC मिड कैप अपोर्च्युनिटीज फंड ने 77.02% का फायदा दिया है तो फ्रैंकलिन इंडिया ने 73.58% का रिटर्न दिया है। कोटक इमर्जिंग इक्विटी स्कीम ने 72.83% का रिटर्न दिया है जबकि टाटा मिड कैप ग्रोथ ने 71.74% का फायदा दिया है। मार्च से लेकर अब तक निप्पोन इंडिया की ग्रोथ स्कीम ने 70.47% का रिटर्न दिया है जबकि टॉरस डिस्कवरी मिड कैप ने 68.56% का रिटर्न दिया है।

इन्वेस्को का 67 पर्सेंट रिटर्न

L&T मिड कैप ने 68.26 का जबकि इन्वेस्को इंडिया मिड कैप ने 67.26% का रिटर्न दिया है। बड़े फंड हाउसों में बिरला सन लाइफ मिड कैप का प्रदर्शन काफी कम रहा है। इसने 66.17% का रिटर्न दिया है। जबकि एक्सिस मिड कैप ने इससे भी कम 60% का रिटर्न दिया है। महिंद्रा मैनुलाइफ ने मोतीलाल ओसवाल मिड कैप 30 को पीछे छोड़ दिया है। महिंद्रा मैनूलाइफ ने 60.57% का जबकि मोतीलाल ओसवाल ने 56.69% का रिटर्न दिया है।

टॉरस ने भी दिया बेहतर रिटर्न

वैसे देखा जाए तो छोटे फंड हाउस के मिड कैप ने भी 30% से ज्यादा ही रिटर्न दिया है। टॉरस म्यूचुअल फंड के मिड कैप ने तो बड़े फंड हाउस जैसे बिरला, एक्सिस, एलएंडटी, मोतीलाल ओसवाल आदि के रिटर्न को पीछे छोड़ दिया है। विश्लेषकों के मुताबिक हाल के दौरान मिड कैप स्टॉक अच्छे चले हैं। जबकि उसके बाद लॉर्ज कैप शेयर चले हैं। अब आगे स्माल कैप और मिड कैप में तेजी आ सकती है। ऐसे में निवेशकों को स्माल और मिड कैप म्यूचुअल फंड में फोकस करना चाहिए।

बता दें कि नवंबर में म्यूचुअल फंड का असेट अंडर मैनेजमेंट बढ़कर 30 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

Comments

Popular posts from this blog

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट बेस अक्टूबर में 22.23 लाख करोड़ पहुंचा, SIP से आया 7985 करोड़ का निवेश

म्यूचुअल फंड के एसेट बेस में इजाफा हुआ है. म्यूचुअल फंड के अंतर्गत संपत्ति अक्टूबर के अंत तक बढ़कर 22.23 लाख पहुंच गई. म्यूचुअल फंड के एसेट बेस में इजाफा हुआ है. म्यूचुअल फंड के अं...

Name of Mutual Fund / Asset Management Company - Website of the AMC

Axis Asset Management Company Ltd. www.axismf.com Baroda Pioneer Asset Management Company Ltd www.barodapioneer.in Birla Sun Life Asset Management Company Ltd www.birlasunlife.com BNP Paribas Asset Management India Pvt Ltd www.bnpparibasmf.in BOI AXA Investment Managers Pvt Ltd www.boiaxa-im.com Canara Robeco Asset Management Company Ltd www.canararobeco.com Daiwa Asset Management (India) Pvt Ltd www.daiwafunds.in Deutsche Asset Management (India) Pvt. Ltd. www.dws-india.com DSP BlackRock Investment Managers Pvt.  Ltd. www.dspblackrock.com Edelweiss Asset Management Ltd www.edelweissmf.com Escorts Asset Management Ltd www.escortsmutual.com FIL Fund Management Private Ltd fidelity.co.in Franklin Templeton Asset Management (India) Pvt Ltd. www.franklintempletonindia.com Goldman Sachs Asset Management (India) Pvt Ltd. www.gsam.in HDFC Asset Management Company Ltd www.hdfcfund.c...

SIP: मंथली 3,000 रुपए का निवेश आपको देगा 56 लाख 9 लाख रुपए के निवेश पर मिलेगा 47 लाख रुपए रिटर्न

 आप सिस्‍टमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान यानी (SIP) में में हर माह 3 हजार रुपए निवेश करके लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकते हैं। अगर आप SIP में हर माह 3 हजार रुपए 25 साल तक निवेश करते हैं और ...