Skip to main content

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट बेस अक्टूबर में 22.23 लाख करोड़ पहुंचा, SIP से आया 7985 करोड़ का निवेश

म्यूचुअल फंड के एसेट बेस में इजाफा हुआ है. म्यूचुअल फंड के अंतर्गत संपत्ति अक्टूबर के अंत तक बढ़कर 22.23 लाख पहुंच गई.


म्यूचुअल फंड के एसेट बेस में इजाफा हुआ है. म्यूचुअल फंड के अंतर्गत संपत्ति अक्टूबर के अंत तक बढ़कर 22.23 लाख पहुंच गई. यह सितंबर महीने से 1 फीसदी ज्यादा है. इन आंकड़ों से साफ है कि IL&FS में लिक्विडिटी क्राइसिस के बाद भी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में मजबूती जारी है.


एसोसिएशन आॅफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार 42 म्यूचुअल फंड कंपनियों की एसेट अंडर मैनजमेंट (AUM) सितंबर के अंत तक 22.04 लाख करोड़ रुपये थी. वहीं, सभी कंपनियों का कुल एसेट बेस पिछले साल अक्टूबर में 21.41 लाख करोड़ रुपये था.


रिटेल इनफ्लो में अच्छी बढ़ोत्तरी


AMFI के मुख्य चीफ एग्जीक्यूटिव अधिकारी एन एस वेंकटेश ने जानकारी दी कि बाजार की हाल की गतिविधियों और बांड व शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने मजबूती दिखाई है. उन्होंने कहा कि रिटेल इनफ्लो में अच्छी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और यह पिछले महीने के मुकाबले करीब 30 फीसदी अधिक रहा.


SIP से 7985 करोड़ का निवेश


इसके अलावा सिस्टेमेटिक निवेश प्लान (SIP) में भी बढ़ोत्तरी बनी रही और पिछले महीने इसमें 7985 करोड़ रुपये का निवेश किया गया जो सितंबर में 7727 करोड़ रुपये था. एसआईपी में एक निश्चित राशि निश्चित अंतराल पर लगाई जाती है.


कुल मिलाकर इंडस्ट्री में अक्टूबर महीने में 35529 करोड़ रुपये का निवेश आया जबकि सितंबर महीने में 2.3 लाख करोड़ रुपये की निकासी हुई थी. सितंबर महीने में IL&FS में लिक्विडिटी क्राइसिस की वजह से बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति थी.


Comments

Popular posts from this blog

Name of Mutual Fund / Asset Management Company - Website of the AMC

Axis Asset Management Company Ltd. www.axismf.com Baroda Pioneer Asset Management Company Ltd www.barodapioneer.in Birla Sun Life Asset Management Company Ltd www.birlasunlife.com BNP Paribas Asset Management India Pvt Ltd www.bnpparibasmf.in BOI AXA Investment Managers Pvt Ltd www.boiaxa-im.com Canara Robeco Asset Management Company Ltd www.canararobeco.com Daiwa Asset Management (India) Pvt Ltd www.daiwafunds.in Deutsche Asset Management (India) Pvt. Ltd. www.dws-india.com DSP BlackRock Investment Managers Pvt.  Ltd. www.dspblackrock.com Edelweiss Asset Management Ltd www.edelweissmf.com Escorts Asset Management Ltd www.escortsmutual.com FIL Fund Management Private Ltd fidelity.co.in Franklin Templeton Asset Management (India) Pvt Ltd. www.franklintempletonindia.com Goldman Sachs Asset Management (India) Pvt Ltd. www.gsam.in HDFC Asset Management Company Ltd www.hdfcfund.c...

SIP: मंथली 3,000 रुपए का निवेश आपको देगा 56 लाख 9 लाख रुपए के निवेश पर मिलेगा 47 लाख रुपए रिटर्न

 आप सिस्‍टमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान यानी (SIP) में में हर माह 3 हजार रुपए निवेश करके लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकते हैं। अगर आप SIP में हर माह 3 हजार रुपए 25 साल तक निवेश करते हैं और ...