Skip to main content

अगले 3-5 साल में ये इक्विटी मिडकैप फंड देंगे अच्छा रिटर्न! फंड मैनेजर्स भी लगा रहे हैं दांव

एक्सपर्ट के मुताबिक जो निवेशक कम से कम 5 साल का नजरिया रखते हैं उन्हें ही इक्विटी मिडकैप में पैसे लगाने चाहिए.


इस साल मैक्रो इकोनॉमी को लेकर चिंताएं और सेलआॅफ के चलते मिडकैप सेग्मेंट में बड़ी गिरावट रही है. जनवरी के हाई से बीएसई मिडकैप इंडेक्स 22 फीसदी टूट चुका है. इस दौरान अलग-अलग सेक्टर से जुड़े स्टॉक में 30 से 40 फीसदी तक गिरावट आई है. ऐसे में इक्विटी मिडकैप फंड में भी निगेटिव रिटर्न मिल रहा है. हालांकि करेक्शन के बाद एक बार फिर कुछ फंड हाउस ने मिडकैप में निवेश करना शुरू किया है. ऐसे में सवाल उठता है कि अभी आपको इक्विटी मिडकैप फंड में निवेश करना चाहिए…..

वाजिब वैल्युएशन पर वैल्यू स्टॉक

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मिडकैप सेग्मेंट में रिकवरी के संकेत के बाद देश के लीडिंग फंड हाउस में एक रिलायंस म्यूचुअल फंड ने एक बार फिर मिडकैप स्टॉक्स में निवेश बढ़ाना शुरू किया है. एनालिस्ट मानते हैं कि गिरावट के बाद कई वैल्यू मिडकैप को वाजिब वैल्युएशन पर आने के लिए स्पेस मिला है. आगे अगर मैक्रो कंडीशन को लेकर चिंता बनी रही तो इन शेयरों में यहां से ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है. लेकिन अगर कंडीशन सुधरते हैं तो एक बार फिर अच्छी तेजी आएगी.

रॉयटर्स के मुताबिक इंडियन इकोनॉमी पर से नोटबैन और जीएसटी का असर अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है. ग्रोथ तेजी पकड़ती है तो मिडकैप में भी रैली दिखेगी. असल में डोमेस्टिक इन्वेस्टर्स आमतौर पर मिडकैप में ज्यादा निवेश करते हैं. हालांकि राजनैतिक अस्थिरता एक बड़ा मसला है. वहीं ग्लोबल स्तर पर ट्रेड वार और जियो पॉलिटिकल टेंशन को लेकर बाजार में चिंताएं हैं.

कम से कम 5 साल के लिए करें निवेश

फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म BPN फिनकैप के डायरेक्‍टर एके निगम का कहना है कि फिलहाल जो निवेशक कम से कम 5 साल का नजरिया रखते हैं उन्हें ही इक्विटी मिडकैप में पैसे लगाने चाहिए. अग्रेसिव निवेशक हैं तो इक्विटी लॉर्ज एंड मिडकैप में 2 से 3 साल के लिए निवेश कर सकते हैं. उनका कहना है कि जिस तरह के ग्लोबल हालात हैं, उसे देखकर लगता है कि बाजार में करेक्शन और दिखेगा. इससे मिडकैप सेग्मेंट में दबाव रहेगा. आम चुनाव को लेकर भी मार्केट सतर्क है. हालांकि इसके अलावा अन्य निगेटिव सेंटीमेंट डिस्काउंट हो रहे हैं. उम्मीद है कि आगे मैक्रो इकोनॉमी बेहतर होगी.

किन फंड में आ सकती है तेजी

1. इक्विटी मिडकैप फंड (अगर जोखिम लेने की क्षमता ज्यादा हो)

#DSP मिडकैप फंड- Reg

रिटर्न हिस्ट्री : -8.27%, 11.77%, 22.68%

#फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा फंड

रिटर्न हिस्ट्री :-7.01%, 10.32%, 22.14%

#HDFC मिडकैप Opportunities फंड

रिटर्न हिस्ट्री :-10.51%, 11.23%, 22.62%

#L&T मिडकैप फंड

रिटर्न हिस्ट्री : -10.17%, 13.66%, 25.90%

 

2. इक्विटी लॉर्ज एंड मिडकैप (कम जोखिम लेने वालों के लिए)

#आदित्य बिरला सनलाइफ इक्विटी एडवांटेज फंड-Reg

रिटर्न हिस्ट्री ( 1,2 और 5 साल) : -12.65%, 10.14%, 19.10%

#DSP इक्विटी Opportunity फंड

रिटर्न हिस्ट्री : 8.46%, 11.41%, 17.45%

#इनवेस्को इंडिया ग्रोथ Opportunity फंड

रिटर्न हिस्ट्री : 0.09%, 12.32%, 17.39%

#SBI लॉर्ज एंड मिडकैप फंड

रिटर्न हिस्ट्री : -3.89%, 10.15%, 18.22%

नोट: फंड में निवेश की सलाह एक्सपर्ट द्वारा दी गई है, जबकि रिटर्न के आंकड़े value research से लिए गए हैं.

(नोट: म्यूचुअल फंड में रिटर्न 22 नवंबर 2018 तक का दिया गया है. हमने यहां एक्सपर्ट के हवाले से जानकारी दी है. बाजार में निवेश के अपने जोखिम होते हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह जरूर लें या अपने स्तर पर जांच लें. )

Comments

Popular posts from this blog

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट बेस अक्टूबर में 22.23 लाख करोड़ पहुंचा, SIP से आया 7985 करोड़ का निवेश

म्यूचुअल फंड के एसेट बेस में इजाफा हुआ है. म्यूचुअल फंड के अंतर्गत संपत्ति अक्टूबर के अंत तक बढ़कर 22.23 लाख पहुंच गई. म्यूचुअल फंड के एसेट बेस में इजाफा हुआ है. म्यूचुअल फंड के अं...

Name of Mutual Fund / Asset Management Company - Website of the AMC

Axis Asset Management Company Ltd. www.axismf.com Baroda Pioneer Asset Management Company Ltd www.barodapioneer.in Birla Sun Life Asset Management Company Ltd www.birlasunlife.com BNP Paribas Asset Management India Pvt Ltd www.bnpparibasmf.in BOI AXA Investment Managers Pvt Ltd www.boiaxa-im.com Canara Robeco Asset Management Company Ltd www.canararobeco.com Daiwa Asset Management (India) Pvt Ltd www.daiwafunds.in Deutsche Asset Management (India) Pvt. Ltd. www.dws-india.com DSP BlackRock Investment Managers Pvt.  Ltd. www.dspblackrock.com Edelweiss Asset Management Ltd www.edelweissmf.com Escorts Asset Management Ltd www.escortsmutual.com FIL Fund Management Private Ltd fidelity.co.in Franklin Templeton Asset Management (India) Pvt Ltd. www.franklintempletonindia.com Goldman Sachs Asset Management (India) Pvt Ltd. www.gsam.in HDFC Asset Management Company Ltd www.hdfcfund.c...

SIP: मंथली 3,000 रुपए का निवेश आपको देगा 56 लाख 9 लाख रुपए के निवेश पर मिलेगा 47 लाख रुपए रिटर्न

 आप सिस्‍टमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान यानी (SIP) में में हर माह 3 हजार रुपए निवेश करके लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकते हैं। अगर आप SIP में हर माह 3 हजार रुपए 25 साल तक निवेश करते हैं और ...