Skip to main content

म्यूचुअल फंड में निवेशकों की रुचि बढ़ी, 7 महीने में 77 लाख फोलियो बढ़े, आया 81,000 करोड़ का निवेश

 वित्त वर्ष 2017-18 में 1.6 करोड़ फोलियो, 2016-17 में 67 लाख से अधिक और 2015-16 में 59 लाख फोलियो जोड़े गए थे.

म्यूचुअल फंड में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है. चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीने यानी अप्रैल—अक्टूबर में म्यूचुअल फंड उद्योग ने करीब 77 लाख नए फोलियो (खाते) जोड़े हैं. इसी के साथ अक्टूबर अंत तक कुल फोलियो की संख्या बढ़कर करीब आठ करोड़ पहुंच गई है. यह अब तक का सर्वकालिक उच्च स्तर है.

इससे पहले वित्त वर्ष 2017-18 में 1.6 करोड़ फोलियो, 2016-17 में 67 लाख से अधिक और 2015-16 में 59 लाख फोलियो जोड़े गए थे.

क्या है फोलियो

बता दें कि फोलियो व्यक्तिगत निवेशक को दिया जाना वाला खाता नंबर है. हालांकि एक निवेशक के पास एक से ज्यादा फोलियो भी हो सकते हैं. म्यूचुअल फंड कंपनियों के संगठन एम्फी के मुताबिक इस साल अक्टूबर के अंत तक 41 सक्रिय म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास रिकॉर्ड 7,90,31,596 फोलियो हैं. मार्च, 2018 के अंत में फोलियो की संख्या 7,13,47,301 थी। इस दौरान 76.84 लाख की वृद्धि हुई है.

पिछले कुछ सालों में, खुदरा निवेशकों खासकर छोटे शहरों और इक्विटी योजनाओं में भारी प्रवाह से फोलियो की संख्या में वृद्धि हुई. इक्विटी और इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम्स (ईएलएसएस) में फोलियो की संख्या 66 लाख बढ़कर 6 करोड़ हो गई. इसके अलावा बैलेंस्ड श्रेणी में फोलियो 4.4 लाख बढ़कर 63 लाख हो गए. इनकम फंड में फोलियो की संख्या 5.6 लाख बढ़कर 1.13 करोड़ हो गई.

अप्रैल-अक्टूबर के दौरान म्यूचुअल फंड में 81,000 करोड़ रुपये का निवेश

चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-अक्टूबर के दौरान म्यूचुअल फंड में 81,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जबकि इक्विटी योजनाओं ने अकेले 75,000 करोड़ रुपये का निवेश आर्किषत किया.


Comments

Popular posts from this blog

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट बेस अक्टूबर में 22.23 लाख करोड़ पहुंचा, SIP से आया 7985 करोड़ का निवेश

म्यूचुअल फंड के एसेट बेस में इजाफा हुआ है. म्यूचुअल फंड के अंतर्गत संपत्ति अक्टूबर के अंत तक बढ़कर 22.23 लाख पहुंच गई. म्यूचुअल फंड के एसेट बेस में इजाफा हुआ है. म्यूचुअल फंड के अं...

Name of Mutual Fund / Asset Management Company - Website of the AMC

Axis Asset Management Company Ltd. www.axismf.com Baroda Pioneer Asset Management Company Ltd www.barodapioneer.in Birla Sun Life Asset Management Company Ltd www.birlasunlife.com BNP Paribas Asset Management India Pvt Ltd www.bnpparibasmf.in BOI AXA Investment Managers Pvt Ltd www.boiaxa-im.com Canara Robeco Asset Management Company Ltd www.canararobeco.com Daiwa Asset Management (India) Pvt Ltd www.daiwafunds.in Deutsche Asset Management (India) Pvt. Ltd. www.dws-india.com DSP BlackRock Investment Managers Pvt.  Ltd. www.dspblackrock.com Edelweiss Asset Management Ltd www.edelweissmf.com Escorts Asset Management Ltd www.escortsmutual.com FIL Fund Management Private Ltd fidelity.co.in Franklin Templeton Asset Management (India) Pvt Ltd. www.franklintempletonindia.com Goldman Sachs Asset Management (India) Pvt Ltd. www.gsam.in HDFC Asset Management Company Ltd www.hdfcfund.c...

SIP: मंथली 3,000 रुपए का निवेश आपको देगा 56 लाख 9 लाख रुपए के निवेश पर मिलेगा 47 लाख रुपए रिटर्न

 आप सिस्‍टमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान यानी (SIP) में में हर माह 3 हजार रुपए निवेश करके लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकते हैं। अगर आप SIP में हर माह 3 हजार रुपए 25 साल तक निवेश करते हैं और ...