Skip to main content

Overnight Mutual Fund: 1 दिन में पैसा होता है मेच्योर, सुरक्षित रिटर्न के लिए बेहतर विकल्प

एक्सपर्ट का कहना है कि सुरक्षित रिटर्न के लिए ओवरनाइट फंड बेहतर विकल्प हो सकते हैं, जहां मेच्योरिटी 1 दिन की होती है.

Overnight Fund:  IL&FS लिक्विडिटी क्राइसिस के बाद से निवेयाक लिक्विड म्युचुअल फंड का लेकर सतर्क हैं. लिक्विड फंड में रिटर्न निगेटिव होने के डर से निवेशक अपना पैसा दूसरे विकल्पों में शिफ्ट कर रहे हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि इस दौर में सुरक्षित रिटर्न चाहने वालों के लिए ओवरनाइट फंड बेहतर विकल्प हो सकते हैं, जहां मेच्योरिटी 1 दिन की होती है. वहीं, 100 फीसदी रकम कोलैटरलाइज्ड बॉरोइंग और लेंडिंग आॅब्लिगेशन (CBLO) मार्केट में निवेश करने के चलते यहां रिस्क बहुत कम होता है.

अक्टूबर में ओवरनाइट फंड में बढ़ा निवेश

अक्टूबर महीने में ओवरनाइट फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट करीब 3 गुना बढ़ गया है. इस दौरान यह 389 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 12200 करोड़ रुपये हो गया है. माना जा रहा है कि IL&FS क्राइसिस की वजह से निवेशक ओवरनाइट फंड में निवेश शिफ्ट कर रहे हैं.

क्यों बेहद कम रिस्क है

फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्‍टर एके निगम का कहना है कि स्कीम के तहत 100 फीसदी रकम कोलैटरलाइज्ड बॉरोइंग और लेंडिंग आॅब्लिगेशन (CBLO) मार्केट में निवेश किया जाता है, जिससे रिस्क बहुत कम हो जाता है. CBLO इंस्टूमेंट में मेच्योरिटी 1 दिन की हो सकती, इससे लिक्विडिटी की समस्या भी नहीं है. हालांकि 1 दिन मेच्योरिटी होने से इनमें रिटर्न बेहद कम है, लेकिन सुरक्षित.

कैसे काम करता है फंड

यह एक डेट फंड फंड है जो एक दिन में मेच्योर होने वाले बॉन्ड में निवेश करता है. हर कारोबारी दिन की शुरुआत में बॉन्ड खरीदे जाते हैं जो अगले कारोबारी दिन मेच्योर होते हैं. फंड मैनेजर कैश लेकर और अधिक बॉन्ड खरीदेते हैं. अगर कोई बॉन्ड एक कारोबारी दिन में मेच्योर होता है तो अगले दिन आरबीआई द्वारा किए गए बदलाव का उस पर असर नहीं होता है. इस दौरान बॉन्ड जारी करने वाले की क्रेडिट रेटिंग बदलती है तो भी कीमत प्रभावित नहीं होती है.

ओवरनाइट लोन क्यों

सरकार या बड़े निगमों को एक दिन के लिए अतिरिक्त कैश की जरूरत होती है, इसलिए वे उधर लेते हैं. अगले दिन अगर उनके पास अतिरिक्त कैया हो जाता है तो वे अन्य कंपनियों को उधार देते हैं, नहीं तो फिर से ओवरनाइट फंड के जरिए उधर लेते हैं.

बेहतर रिटर्न देने वाले फंड

HDFC Overnight Fund (G)

रिटर्न (6 माह, 1 साल, 3 साल) : 3.1%, 6.1%, 6%

SBI Overnight Fund- DP (G)

रिटर्न (6 माह, 1 साल, 3 साल) : 3.1%, 6.2%, 5.53%

HDFC Overnight Fund – DP (G)

रिटर्न (6 माह, 1 साल, 3 साल) : 3.1%, 6.1%, 5.4%

SBI Overnight Fund

रिटर्न (6 माह, 1 साल, 3 साल) : 3.1%, 6.1%, 5.9%

source: value research

Comments

Popular posts from this blog

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट बेस अक्टूबर में 22.23 लाख करोड़ पहुंचा, SIP से आया 7985 करोड़ का निवेश

म्यूचुअल फंड के एसेट बेस में इजाफा हुआ है. म्यूचुअल फंड के अंतर्गत संपत्ति अक्टूबर के अंत तक बढ़कर 22.23 लाख पहुंच गई. म्यूचुअल फंड के एसेट बेस में इजाफा हुआ है. म्यूचुअल फंड के अं...

Name of Mutual Fund / Asset Management Company - Website of the AMC

Axis Asset Management Company Ltd. www.axismf.com Baroda Pioneer Asset Management Company Ltd www.barodapioneer.in Birla Sun Life Asset Management Company Ltd www.birlasunlife.com BNP Paribas Asset Management India Pvt Ltd www.bnpparibasmf.in BOI AXA Investment Managers Pvt Ltd www.boiaxa-im.com Canara Robeco Asset Management Company Ltd www.canararobeco.com Daiwa Asset Management (India) Pvt Ltd www.daiwafunds.in Deutsche Asset Management (India) Pvt. Ltd. www.dws-india.com DSP BlackRock Investment Managers Pvt.  Ltd. www.dspblackrock.com Edelweiss Asset Management Ltd www.edelweissmf.com Escorts Asset Management Ltd www.escortsmutual.com FIL Fund Management Private Ltd fidelity.co.in Franklin Templeton Asset Management (India) Pvt Ltd. www.franklintempletonindia.com Goldman Sachs Asset Management (India) Pvt Ltd. www.gsam.in HDFC Asset Management Company Ltd www.hdfcfund.c...

SIP: मंथली 3,000 रुपए का निवेश आपको देगा 56 लाख 9 लाख रुपए के निवेश पर मिलेगा 47 लाख रुपए रिटर्न

 आप सिस्‍टमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान यानी (SIP) में में हर माह 3 हजार रुपए निवेश करके लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकते हैं। अगर आप SIP में हर माह 3 हजार रुपए 25 साल तक निवेश करते हैं और ...