Skip to main content

HDFC बैंक अब म्यूचुअल फंड पर Digital Loan देगा

देश में अब म्यूचुअल फंड के बदले डिजिटल ऋण मिलना शुरू हो गया हैमतलब कुछ ही मिनट में अब आप ऑनलाइन ऋण ले पाएंगे. HDFC बैंक ने यह सेवा पहली बार शुरू की हैसीएएमएस के साथ साझेदारी में एचडीएफसी बैंक ने आज म्यूचुअल फंड के बदले डिजिटल ऋण लेने की घोषणा कर दी हैइसके साथ ही लोग अब ऑनलाइन अपने म्यूचुअल फंड के बदले तीन मिनट के अंदर ऋण ले सकते हैं.

बैंक के मुताबिकयह उत्पाद उन ग्राहकों के लिए लाभदायक होगा जो अपने म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो का इस्तेमाल किसी भी आपात स्थिति में अपने निवेश को समाप्त किए बिना या अपनी नियमित निवेश योजनाओं या एसआईपी को रोक दिए बिना धन का लाभ उठा सकेंगे.

HDFC नेट बैंकिंग से 3 आसान चरणों में इस उत्पाद का लाभ उठाया जा सकता है:

HDFC बैंक की वेबसाइट के माध्यम से myCAMS में लॉग इन करना होगा और म्यूचुअल फंड (MF) का चयन करना होगा जिसे आप गिरवी रखना चाहते हैं.
फिर आपको ऋण नियमों और शर्तों पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद आपको ओटीपी डालना होता है जिससे बाद ओवरड्राफ्ट रकम सम्बंधित खाते में पहुंच जाएगा.
HDFC बैंक ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि उसने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए सीएएमएस के साथ साझेदारी की हैइस उत्पाद का लाभ उन सभी एचडीएफसी बैंक ग्राहकों द्वारा लिया जा सकता हैजो सीएएमएस के साथ पंजीकृत 10 म्यूच्यूअल फंड में से कम से कम एक  में अपनी संपत्ति रखते हैं.

म्यूच्यूअल फंड आधारित ऋण की मुख्य बातें:

मिनटों के भीतर आपके खाते में पैसे  जाएंगे.
डेट और इक्विटी म्यूच्यूअल फंड को गिरवी रखकर ऋण ले पाएंगे.
बिना क्रेडिट हिस्ट्री वाले ग्राहक भी ऋण ले सकेंगे.
देश भर में HDFC बैंक के वेबसाइट से ऋण के लिए आवेदन कर पाएंगे.

Image result for mutual funds

Comments

Popular posts from this blog

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट बेस अक्टूबर में 22.23 लाख करोड़ पहुंचा, SIP से आया 7985 करोड़ का निवेश

म्यूचुअल फंड के एसेट बेस में इजाफा हुआ है. म्यूचुअल फंड के अंतर्गत संपत्ति अक्टूबर के अंत तक बढ़कर 22.23 लाख पहुंच गई. म्यूचुअल फंड के एसेट बेस में इजाफा हुआ है. म्यूचुअल फंड के अं...

Name of Mutual Fund / Asset Management Company - Website of the AMC

Axis Asset Management Company Ltd. www.axismf.com Baroda Pioneer Asset Management Company Ltd www.barodapioneer.in Birla Sun Life Asset Management Company Ltd www.birlasunlife.com BNP Paribas Asset Management India Pvt Ltd www.bnpparibasmf.in BOI AXA Investment Managers Pvt Ltd www.boiaxa-im.com Canara Robeco Asset Management Company Ltd www.canararobeco.com Daiwa Asset Management (India) Pvt Ltd www.daiwafunds.in Deutsche Asset Management (India) Pvt. Ltd. www.dws-india.com DSP BlackRock Investment Managers Pvt.  Ltd. www.dspblackrock.com Edelweiss Asset Management Ltd www.edelweissmf.com Escorts Asset Management Ltd www.escortsmutual.com FIL Fund Management Private Ltd fidelity.co.in Franklin Templeton Asset Management (India) Pvt Ltd. www.franklintempletonindia.com Goldman Sachs Asset Management (India) Pvt Ltd. www.gsam.in HDFC Asset Management Company Ltd www.hdfcfund.c...

SIP: मंथली 3,000 रुपए का निवेश आपको देगा 56 लाख 9 लाख रुपए के निवेश पर मिलेगा 47 लाख रुपए रिटर्न

 आप सिस्‍टमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान यानी (SIP) में में हर माह 3 हजार रुपए निवेश करके लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकते हैं। अगर आप SIP में हर माह 3 हजार रुपए 25 साल तक निवेश करते हैं और ...