Skip to main content

सेबी के नियमों के चलते म्‍युचुअल फंड कंपनियां अपनी स्‍कीम्‍स का नाम बदल रही हैं, इसलिए इन्‍हें चेक करना जरूरी है।


सेबी ने पिछले साल अक्‍टूबर में म्‍युचुअल फंड कंपनियों के लिए नए नियम जारी किए थे। अब हर म्‍युचुअल फंड कंपनी इक्विटी और डेट में केवल 36 कैटेगरी में ही स्‍कीम जारी रख सकती है। इसके अलावा म्‍युचुअल फंड स्‍कीम जिस कैटेगरी की होगी उसको अपना निवेश भी उसी हिसाब से करना होगा। सेबी के इन नियमों के चलते म्‍युचुअल फंड कंपनियां अब अपनी स्‍कीम्‍स का नाम बदल रही हैं, और उनकी निवेश की रणनीति भी नए नियमों के हिसाब से तय कर रही हैं। यह प्रक्रिया म्‍युचुअल फंड कंपनियों ने शुरू कर दी है, और अपनी स्‍कीम के नाम बदलना शुरू कर‍ दिया है। इसके साथ ही निवेश की रणनीति भी बदली जा रही है। ऐसे में म्‍युचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए अपडेट रहना जरूरी है, जिससे उनको अच्‍छा रिटर्न मिल सके।

बदल गए हैं म्‍युचुअल फंड के नाम, चेक करें अपनी स्‍कीम
बदल गए हैं म्‍युचुअल फंड के नाम, चेक करें अपनी स्‍कीम
निवेश रणनीति बदलने से बदल जाता है रिटर्न

फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्‍टर एके निगम के अनुसार इक्विटी म्‍युचुअल फंड में निवेश आमतौर पर अपनी रिस्‍क लेने की क्षमता के अनुसार किया जाता है। ऐसे में अगर म्‍युचुअल फंड स्‍कीम अपनी निवेश की रणनीति बदल रही है तो यह जानना जरूरी है। जैसे HDFC प्रूडेंस की अभी तक निवेश की रणनीति थी कि वह 75 फीसदी तक ही इक्विटी में लगाएगी और बाकी पैसा डेट इंस्‍ट्रूमेंट में लगाएगी, लेकिन अब यह 100 फीसदी इक्विटी या 100 फीसदी तक डेट में लगा सकती है। इससे कम रिस्‍क लेने वालों को दिक्‍कत हो सकती है, क्‍योंकि उनका पूरा पैसा इक्विटी में लग सकता है। ऐसे में उनको अपने निवेश पर विचार करने की जरूरत है। ऐसा ही कई अन्‍य स्‍कीम के साथ है, जिसको निवेशकों को जानना चाहिए।

सबसे ज्‍यादा AMU वाली 4 इक्विटी स्‍कीम के बदले हुए नाम

पुराना नाम

HDFC प्रुडेंस फंड

पुरानी निवेश की रणनीति

40 से 75 फीसदी तक इक्विटी और बाकी डेट में

नया नाम

HDFC बैलेंस्‍ड एडवांटेज फंड

नई निवेश की रणनीति

100 फीसदी तक इक्विटी में

AMU

36594 करोड़ रुपए

पुराना नाम

ICICI प्रुडेंसियल बैलेंस्‍ड

पुरानी निवेश की रणनीति

65 से 80 फीसदी तक इक्विटी और बाकी डेट में

नया नाम

ICICI प्रूडेंसियल इक्विटी एंड डेट फंड

नई निवेश की रणनीति

इसमें कोई परिवर्तन नहीं

AMU

27602 करोड़ रुपए

पुराना नाम

SBI मैग्‍नम बैलेंस्‍ड

पुरानी निवेश की रणनीति

50 फीसदी तक इक्विटी और बाकी डेट में

नया नाम

SBI इक्विडी हाइब्रिड

नई निवेश की रणनीति

65 से 80 फीसदी इक्विटी में बाकी इक्विटी डेरिवेटिव्‍स में

AMU

21802 करोड़ रुपए

पुराना नाम

HDFC बैलेंस्‍ड

पुरानी निवेश की रणनीति

48 से 72 फीसदी तक इक्विटी में बाकी डेट में

नया नाम

HDFC हाइब्रिड इक्विटी

नई निवेश की रणनीति

65 से 80 फीसदी इक्विटी में बाकी इक्विटी डेरिवेटिव्‍स में

AMU

20401 करोड़ रुपए

सबसे ज्‍यादा AMU वाली 3 डेट स्‍कीम के बदले हुए नाम

पुराना नाम

बिड़ला सनलाइफ कैश प्‍लस

पुरानी निवेश की रणनीति

90 फीसदी तक मनी मार्केट इंस्‍ट्रूमेंट में, बाकी डेट में

नया नाम

बिड़ला सनलाइफ लिक्विड फंड

नई निवेश की रणनीति

इसमें कोई बदलाव नहीं

AMU

31621 करोड़ रुपए

पुराना नाम

रिलायंस लिक्विड फंड ट्रेजरी

पुरानी निवेश की रणनीति

80 से 100 फीसदी तक मनी मार्केट इंस्‍ट्रूमेंट में, बाकी डेट में

नया नाम

रिलायंस अल्‍ट्रा शार्ट ड्यूरेशन फंड

नई निवेश की रणनीति

100 फीसदी डेट एंड मनी मार्केट इंस्‍ट्रूमेंट में

AMU

22888 करोड़ रुपए

पुराना नाम

ICICI प्रूडेंशियल फ्लैक्‍सबिल इनकम फंड

पुरानी निवेश की रणनीति

10 से 100 फीसदी तक मनी मार्केट इंस्‍ट्रूमेंट में, बाकी डेट में

नया नाम

ICICI प्रूडेंशियल सेविंग फंड

नई निवेश की रणनीति

100 फीसदी डेट एंड मनी मार्केट इंस्‍ट्रूमेंट में

AMU

19806 करोड़ रुपए



डाटा : 31 मार्च 2018 तक का। AMU यानी आसेट अंडर मैनेजमेंट।

Image result for mutual funds

Comments

Popular posts from this blog

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट बेस अक्टूबर में 22.23 लाख करोड़ पहुंचा, SIP से आया 7985 करोड़ का निवेश

म्यूचुअल फंड के एसेट बेस में इजाफा हुआ है. म्यूचुअल फंड के अंतर्गत संपत्ति अक्टूबर के अंत तक बढ़कर 22.23 लाख पहुंच गई. म्यूचुअल फंड के एसेट बेस में इजाफा हुआ है. म्यूचुअल फंड के अं...

Name of Mutual Fund / Asset Management Company - Website of the AMC

Axis Asset Management Company Ltd. www.axismf.com Baroda Pioneer Asset Management Company Ltd www.barodapioneer.in Birla Sun Life Asset Management Company Ltd www.birlasunlife.com BNP Paribas Asset Management India Pvt Ltd www.bnpparibasmf.in BOI AXA Investment Managers Pvt Ltd www.boiaxa-im.com Canara Robeco Asset Management Company Ltd www.canararobeco.com Daiwa Asset Management (India) Pvt Ltd www.daiwafunds.in Deutsche Asset Management (India) Pvt. Ltd. www.dws-india.com DSP BlackRock Investment Managers Pvt.  Ltd. www.dspblackrock.com Edelweiss Asset Management Ltd www.edelweissmf.com Escorts Asset Management Ltd www.escortsmutual.com FIL Fund Management Private Ltd fidelity.co.in Franklin Templeton Asset Management (India) Pvt Ltd. www.franklintempletonindia.com Goldman Sachs Asset Management (India) Pvt Ltd. www.gsam.in HDFC Asset Management Company Ltd www.hdfcfund.c...

SIP: मंथली 3,000 रुपए का निवेश आपको देगा 56 लाख 9 लाख रुपए के निवेश पर मिलेगा 47 लाख रुपए रिटर्न

 आप सिस्‍टमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान यानी (SIP) में में हर माह 3 हजार रुपए निवेश करके लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकते हैं। अगर आप SIP में हर माह 3 हजार रुपए 25 साल तक निवेश करते हैं और ...